जयपुर । राजधानी जयपुर में एक बार फिर से जेडीए का पीला पंजा बड़े पैमाने पर चलने वाला है। जेडीए ने हाईकोर्ट को 22 गोदाम रेलवे लाइन से सामानान्तर B2 बाईपास तक 6 किलोमीटर लंबी सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 310 अतिक्रमणों की सूची सौंपी है।
जयपुर । राजधानी जयपुर में एक बार फिर से जेडीए का पीला पंजा बड़े पैमाने पर चलने वाला है। जेडीए ने हाईकोर्ट को 22 गोदाम रेलवे लाइन से सामानान्तर B2 बाईपास तक 6 किलोमीटर लंबी सड़क को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए 310 अतिक्रमणों की सूची सौंपी है।
धार । गुजरात के सूरत से उत्तर प्रदेश के कानपुर जा रही एक यात्री बस में मंगलवार देर रात करीब 1:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। हादसा धार जिले के सरदारपुर नगर स्थित भोपावर चौकी के पास हुआ। बस में धुआं उठता देख चालक वाहन को रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया।
चंडीगढ़ । पंजाब में एक तरफ गन्ने की पैदावार घटती जा रही है और दूसरी तरफ पिछले कुछ दिनों से चीनी के दामों में भी उछाल देखने को मिल रहा है। गन्ने की घटती खेती के कारण केंद्र और राज्य सरकार के फसल विविधीकरण के प्रयासों को भी झटका लगा है, जिससे आने वाले दिनों में यह संकट और गहरा सकता है।
नागपुर । महाराष्ट्र के नागपुर के गोधनी इलाके में महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के जलशोधन संयंत्र में क्लोरीन गैस लीक की सूचना के बाद पुलिस, फायर विभाग, NDRF और अन्य टीमों ने बचाव अभियान चलाया। कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि करीब 20 लोगों के अस्पताल में होने की बात कही गई है।
पूर्वी दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में शनिवार देर रात दिया गया म्यूजिक सिस्टम वापस मांगने पर एक व्यक्ति को नाबालिग लड़कों ने गोली मार दी। हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। गंभीर हालत में पीड़ित साजिद उर्फ साबू (45) को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, साजिद की कमर में गोली लगी है।
नई दिल्ली । दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। डीएमआरसी देश का पहला मेट्रो संगठन बन गया है, जिसे एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए नवीनतम आईएसओ प्रमाणन मिला है। यह प्रमाणन मुंबई मेट्रो लाइन-3 के एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए हासिल किया गया है।
दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की जेलों में बंद विचाराधीन गैंगस्टर, संगठित अपराधियों और अधिक खतरनाक बंदियों को जरूरत पड़ने पर दूसरे राज्यों की जेलों में स्थानांतरित किया जाएगा। इसके लिए दिल्ली सरकार ‘ट्रांसफर ऑफ प्रिजनर्स (पंजाब एमेडमेंट) एक्ट-2025’ को दिल्ली में लागू करेगी।
दिल्ली । उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्य स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 वायरस की चपेट में हैं। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में 337, हरियाणा में 119 और पंजाब में 93 संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।
एम्सटलवीन । भारतीय महिला हॉकी टीम का एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप में सफर समाप्त हो गया। भारत को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 0-0 से ड्रॉ पर संतोष करना पड़ा। इस नतीजे के साथ ऑस्ट्रेलिया ने अधिक गोल करने के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली, जबकि भारतीय टीम अंतिम-4 की दौड़ से बाहर हो गई।
भारत के युवा ग्रैंडमास्टर प्रनेश एम ने कानिशा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। उन्होंने नौवें रोमांचक दौर के बाद यह जीत दर्ज की। हंगरी में भारतीय दूतावास ने नए चैंपियन को बधाई दी।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर राज्य में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा की अवधि बढ़ा दी है। उन्होंने घोषणा की कि यह मुफ्त यात्रा सेवा 27 अगस्त की सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की आधी रात तक उपलब्ध रहेगी।
नई दिल्ली। मौसम विभाग ने देश के करीब 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अगले चार-पांच दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत छह राज्यों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं। उधर, मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में 53 सुंदरियों के बीच मुकाबला हुआ।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।