नई दिल्ली । नई दिल्ली के नारायणा इलाके में सोमवार सुबह एक युवक की हत्या कर दी गई। 30 साल के युवक का नग्न शव सी ब्लॉक स्थित सरकारी स्कूल की दीवार के पास मिला। उसके सिर को पत्थर से कुचला गया है। मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई है।


