नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में शनिवार देर रात एक खौफनाक वारदात हुई। शादी से इनकार करने पर एक समलैंगिक ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। बाद में आरोपी वहां से भाग निकले। उस समय 22 साल का पीड़ित बेहोश हो गया। करीब एक घंटे बाद उसे होश आया तो वह किसी तरह घर पहुंचा।


