अयोध्या । दिव्य, भव्य, चमकती, दमकती अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की वर्षगांठ का उल्लास छलक रहा है। प्रतिष्ठा द्वादशी के रूप में मनाई जा रही वर्षगांठ का तीन दिवसीय उत्सव शनिवार से शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर वे रामलला का अभिषेक कर महाआरती उतारेंगे।


