नई दिल्ली । सीबीआई ने सार्वजनिक उपक्रम कंपनी ब्रिज एंड रूफ (इंडिया) लि. के समूह महाप्रबंधक चंचल मुखर्जी को गिरफ्तार किया। एजेंसी ने उनकी कार से रिश्वत के 10 लाख रुपये भी जब्त किए। अधिकारियों ने मुखर्जी के भुवनेश्वर और कोलकाता में 8 ठिकानों पर तलाशी ली, जहां से आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए गए।


