कोझिकोड। केरल के कोझिकोड से चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक होटल में काम करने वाली महिला यौन उत्पीड़न का विरोध करने के दौरान अपने घर की पहली मंजिल से कूद गई। मामले में पुलिस ने महिला का यौन उत्पीड़न करने वाले होटल मैनेजर को त्रिशूर से गिरफ्तार कर लिया है।


