देहरादून । राष्ट्रीय खेलों के तहत महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज की त्रिशूल शूटिंग रेंज में 10 दिन तक चली स्पर्धाओं का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इन स्पर्धाओं में देशभर के निशानेबाजों ने न सिर्फ अपने सटीक और अचूक निशाने से पदक हासिल किया बल्कि नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाया।


