नई दिल्ली । विधानसभा चुनाव में दिल्ली के 11 जिलों में 19 जगहों पर स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। बुधवार शाम मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया। इन स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। मतगणना आठ फरवरी को होगी। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय के अनुसार 350 सीसीटीवी की निगरानी में वोटों की गिनती होगी।


