मुंबई । महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में एक सरकारी स्कूल के एक शिक्षक को अपने मोबाइल फोन पर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि आरोपी की पहचान मुजम्मिल के रूप में की गई है और उसे बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
उसकी यह करतूत तब सामने आई जब एक छात्रा ने अपने माता-पिता को इसके बारे में बताया।
शांति नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक विनायक गायकवाड़ ने कहा कि हाल में सातवीं कक्षा की एक छात्रा स्कूल देर से पहुंची। चूंकि वह अकसर देरी से स्कूल आती थी, तो स्कूल के प्रधानाध्यापक ने उसके माता-पिता को बुलाकर पूछा कि ऐसा क्यों हो रहा है, लेकिन उस समय नाबालिग ने उन्हें इस बारे में कुछ नहीं बताया। पीड़िता जब घर लौटी, तो उसने अपने माता-पिता को बताया कि जब से शिक्षक ने उसे अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो दिखाए हैं और उसके साथ दुर्व्यवहार किया है, तब से उसका स्कूल जाने का मन नहीं करता। उसने कहा कि शिक्षक ने कुछ अन्य छात्राओं के साथ भी ऐसा किया था।
हत्या के बाद शरीर के लापता अंगों की ड्रोन से तलाश करती है पुलिस
पुणे पुलिस हत्या के बाद शरीर के अंगों का पता लगाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल करती है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो दिन पहले एक महिला का मुला नदी के किनारे शव मिला था। लेकिन शरीर के कई अंग लापता हैं, जिनकी तलास के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है उसकी उम्र लगभग 40 साल है।
Thane: नगर निकाय अधिकारी पर जूनियर स्टाफ सदस्य से यौन उत्पीड़न करने का मामला दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में उल्हासनगर नगर निगम (यूएमसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ अपनी एक जूनियर स्टाफ सदस्य से यौन उत्पीड़न करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है
उल्हासनगर के केंद्रीय पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने कहा कि 42 वर्षीय पीड़िता एक क्लर्क है। उसने शिकायत की है कि आरोपी अक्सर किसी बहाने से अपने केबिन में बुलाता है गलत तरीके से छूता है। साथ ही संबंध बनाने का दबाव बनाता है।
पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
पीयूष गोयल बांद्रा-मडगांव ट्रेन के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाएंगे
पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) ने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल गुरुवार दोपहर को बांद्रा टर्मिनस और मडगांव के बीच द्वि-साप्ताहिक ट्रेन के उद्घाटन को हरी झंडी दिखाएंगे। एक विज्ञप्ति के मुताबिक नई ट्रेन मुंबई के पश्चिमी उपनगरों की कोंकण क्षेत्र और गोवा से कनेक्टिविटी बढ़ाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया, "इस ट्रेन सेवा के शुरू होने से मुंबई के पश्चिमी उपनगरों के निवासियों को कोंकण क्षेत्र से सीधी कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
Mumbai: ग्रेट डेन द्वारा हमला किए जाने से हैंडलर की मौत; कुत्ते के मालिक पर FIR
मुंबई में ग्रेट डेन कुत्ते के हमला करने से हैंडलर की मौत हो गई। कुत्ते ने प्रशिक्षण के दौरान 22 साल के हैंडलर पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था और कुछ ही घंटों में उसकी मौत हो गई।
मधुसूदन मिस्त्री ने महाराष्ट्र चुनाव से पहले राज्य कांग्रेस नेताओं के साथ बैठक की
कांग्रसे पार्टी के वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी समिति के प्रमुख और अन्य नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों ने बताया कि बैठक में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य बालासाहेब थोराट, सीडब्ल्यूसी के आमंत्रित सदस्य नसीम खान, सतेज पाटिल और सांसद प्रतिभा धनोकर के अलावा कई पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद मौजूद थे।
बैठक में कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य बालासाहेब थोराट, सीडब्ल्यूसी के आमंत्रित सदस्य नसीम खान, सतेज पाटिल और सांसद प्रतिभा धनोकर के अलावा कई पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व सांसद मौजूद थे।