नई दिल्ली । मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोक पुरी इलाके में एक नाबालिग को चाकू मारकर घायल कर दिया गया है। घायल नाबालिग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल हमलावर भी नाबालिग हैं, जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया है।


