दिल्ली । उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग और नागरिक सेवाओं को लेकर सख्त रुख अपनाया है। शुक्रवार को एमसीडी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि काम तय समय में पूरा हो, देरी बर्दाश्त नहीं होगी और जनता को बेहतर सेवाएं मिलनी चाहिए।


