- RMT
गोली मारकर हत्या
नई दिल्ली । पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि कल देर शाम खजूरी खास में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि घायल राजा मेवती उर्फ अक्की उर्फ आकिब (23 वर्ष) को पीसीआर वैन द्वारा जेपीसी अस्पताल ले जाया जा चुका था।


