दिल्ली । दिल्ली सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के निर्धारित मासिक प्रोत्साहन को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 6,000 रुपये करने का फैसला किया गया। यह वृद्धि दिल्ली में कार्यरत सभी 6,725 आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी, जबकि अन्य प्रोत्साहन पहले की तरह जारी रहेंगे।


