दिल्ली बादली विधानसभा और नगर निगम के वार्ड 17 के अंतर्गत आने वाली एकमात्र मुख्य सड़क है जो भलसवा मेट्रो स्टेशन से जहांगीर पूरी को जोड़ती है। इस सड़क पर डीडीए के MIG फ्लैट्स वाली मेट्रो अपार्टमेंट कालोनी है। जिसके तीन द्वार केवल इसी सड़क पर खुलते हैं। कॉलोनी के 600 से अधिक परिवारों के लोगों के बाहर आने-जाने के केवल यही एकमात्र सड़क है।
10 दिन पूर्व अचानक इस ठीक-ठाक सड़क को पूरी तरह तोड़ दिया गया और कालोनी के गेट भी बंद कर दिए गए। केवल एक ओर से निकलने के लिए एक तिहाई सड़क छोड़ दी गयी जिसपर भी दोनों ओर से आने-जाने वालों की भीड़ के कारण जाम लगा रहने लगा। लोगों ने शोर मचाया तो सड़क से मलबा एक ओर कर रोड़ी और पत्थर यूं ही छोड़ दिए गए लेकिन सड़क बनाने का कार्य शुरू नहीं किया गया। सड़क के एक ओर झुग्गी-बस्ती के करना उनका सारा गंदा पानी भी फूटी हुई सड़क पर जमा हो गया है।
कॉलोनी के RWA पदाधिकारी, स्थानीय पार्षद व विधायक सभी खामोश हैं। कॉलोनी के निवासी परेशान हैं, न तो बाहर से कोई कैब यहा से सवारी उठाने को तैयार होती है और न ही कोई ऑटो आदि। निजी वाहन से जाने पर निवासियों को दुर्घटना का खतरा तो है ही, वाहन को भी नुकसान हो रहा है।
यह बहुत ही दुखद है कि सड़क को तोड़कर लावारिस छोड़ दिया गया है। वहाँ न कोई ठेकेदार उपस्थित है न कोई मजदूर। कोई बता नहीं सकता कि क्या वास्तव में सड़क का काम सरकारी विभाग द्वारा किया जा रहा है या किसी ने राजनीतिक कारणों से शरारत कर मेट्रो अपार्टमेंट के निवासियों से निजी बदला लेने के लिए सड़क पर तोड़-फोड़ कर दी है।
सड़क की तोड़-फोड़ के बाद फरार ठेकेदार की तलाश कर उसके खिलाफ कायरवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस को शिकायत की गयी है। जांच अधिकारी ने ठेकेदार की तलाश कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।


