नई दिल्ली । दिल्लीवासियों को अपनी जान की परवाह नहीं है। राजधानी वासी ट्रैफिक नियमों का जमकर मजाक उड़ाते हैं। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण दोष पूर्ण (डिफेक्टिव नंबर प्लेट) नंबर के साथ चलने की प्रवृत्ति है। इस तरह की नंबर प्लेट के साथ चलने वालों की संख्या में पिछले साल की तुलना में 268 फीसदी की वृद्धि हुई है।


