लखीमपुर खीरी । लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात हुई है। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। तभी प्रेमिका के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। उसकी हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए।


