गुवाहाटी । असम पुलिस ने सोमवार को गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। दरअसल, ये दोनों एक आतंकवादी संगठन अल कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट से संबंध रखते हैं। इन दोनों की पहचान अंसारुल्लाह बांग्ला टीम (एबीटी) के 30 वर्षीय बहार मिया और 40 वर्षीय रेयरली मिया के तौर पर की गई है।


