उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मंगलवार को मौत हो गई। दोनों को अचेत अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धाम की यात्रा के दौरान अब तक मरने वाले यात्रियों कुल संख्या छह हो गई है।


