नई दिल्ली । ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रख रेलवे भारत गौरव ट्रेन चलाने जा रही है। इस ट्रेन से श्रद्धालु सात ज्योतिर्लिंग का दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने 13 दिन के टूर पैकेज की घोषणा की है। 16 जून को यह अमृतसर स्टेशन से चलेगी।


