नई दिल्ली। वेलकम स्थित कबीर नगर इलाके में बुधवार सुबह स्कूटी सवार बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। हमला करने के बाद स्कूटी पर सवार होकर आए दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त सूरज (32) के रूप में हुई है।
नई दिल्ली। वेलकम स्थित कबीर नगर इलाके में बुधवार सुबह स्कूटी सवार बदमाशों ने कारोबारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। हमला करने के बाद स्कूटी पर सवार होकर आए दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक की शिनाख्त सूरज (32) के रूप में हुई है।
नई दिल्ली। गर्मी से निजात के लिए लोग एसी, कूलर समेत तमाम घरेलू उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। इससे बिजली की मांग के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अनुसार, शहर में अधिकतम बिजली की मांग दोपहर 3:36 बजे 8,302 मेगावाट थी। इससे पहले अधिकतम बिजली की मांग 22 मई को 8,000 मेगावाट थी।
दिल्ली । दिल्ली में इन दिनों गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार को राजधानी का मुंगेशपुर इलाका सबसे गर्म रहा। यहां 52.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। जबकि मंगलवार यानी कल मुंगेशपुर में 49.9 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार (29 मई) को गर्मी व लू का रेड अलर्ट जारी किया था।
नई दिल्ली। राजधानी में लोकसभा चुनाव में महिलाओं के मतदान प्रतिशत ने पिछले सारे लोकसभा चुनाव के मतदान का रिकार्ड तोड़ दिया है। इस बार महिलाओं ने 45.66 फीसदी मतदान किया। यह अब तक हुए दिल्ली में सभी लोकसभा चुनावों के मतदान में सबसे अधिक है।
नई दिल्ली। दिल्लीवासियों पर इस समय दोहरी मार पड़ रही है। भीषण गर्मी से तपती दिल्ली में पेयजल संकट भी परेशान कर रहा है। पानी की कमी को लेकर दिल्ली सरकार ने आपातकालीन बैठक बुलाई है। 12 बजे आतिशी और सौरभ भारद्वाज बैठक करेंगे।
नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को बताया है कि स्पेस स्टार्टअप अग्निकुल कॉसमॉस ने श्रीहरिकोटा स्थित अपने लॉन्च पैड से अग्निबाण (सबऑर्बिटल टेक डिमॉन्स्ट्रेटर) एसओआरटीईडी-01 मिशन को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित कर दिया है।
लखनऊ। गोंडा के कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण के काफिले की गाड़ी से हादसे में दो युवकों की मौत से चंद दिनों पहले ही सांसद बृजभूषण शरण सिंह के करीबी ठेकेदार विजय प्रताप उर्फ छोटकऊ सिंह की एसयूवी से कुचलकर भी तीन युवकों की मौत हो चुकी है।
नई दिल्ली । सिविल डिफेंस की नौकरी छूटने के बाद अपने खर्चे पूरे करने के लिए एक महिला लुटेरी बन गई। उसने अमीर पड़ोसन के यहां लूटपाट की साजिश रची। पुरुषों का भेष बनाकर व कूरियर बॉय बनकर वह पड़ोसन के यहां पहुंच गई। नकली पिस्टल की बट से पीड़िता के सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से मौजूदा सांसद शशि थरूर के पर्सनल असिस्टेंट शिव कुमार प्रसाद को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया है। शिवकुमार एयरपोर्ट में अपने किसी आदमी से विदेश से लाए गोल्ड का हैंड ओवर ले रहा था। इसी दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया।
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छह चरणों का मतदान हो चुका है। एक जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। इसके लिए चुनाव प्रचार आज शाम थम जाएगा। सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी।
नई दिल्ली। राजधानी गर्म द्वीपों का शहर बनती जा रही है। इसके तापमान में बीते एक दशक में औसत सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2014 की मई में अमूमन 30-33 डिग्री तक गर्म रहने वाली दिल्ली मई 2024 में 40 डिग्री तक गर्म है। इससे अभी राहत के भी आसार नहीं हैं। पूर्वानुमान है कि जून के पहले सप्ताह तक लोग 40 डिग्री से ऊपर की तपिश झेलते रहेंगे।
यरुशलम । हमास और इस्राइल बीते सात महीने से लड़ाई लड़ रहे हैं। अब तक 30 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच, इस्राइल के शीर्ष सेना के अधिकारी ने सात अक्तूबर को पकड़े गए हमास आतंकवादियों की स्थिती जांचने के लिए एक सलाहकार समिति नियुक्त की है। इसकी जानकारी इस्राइली सेना ने मंगलवार को दी।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।