लखनऊ । प्रदेश में मंगलवार को 29261 मेगावाट बिजली आपूर्ति के साथ नया रिकॉर्ड बन गया है, लेकिन विभिन्न जिलों में कटौती का दौर जारी है। इसे लेकर कई जगह विवाद की नौबत तक आ रही है। शहरी इलाके में रात्रिकालीन स्थानीय फॉल्ट से उपभोक्ता परेशान हैं। बिजली कर्मियों का कहना है कि अधिक लोड होने की वजह से यह समस्या आ रही है।


