नई दिल्ली। देश में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग छुट्टियों पर निकल रहे हैं। इस वजह से इस साल अब तक सालाना आधार पर ग्रीष्मकालीन यात्राओं में 40 फीसदी की वृद्धि हुई है। इस दौरान आतिथ्य और यात्रा सेवाओं की जोरदार मांग देखने को मिल रही है। आम चुनावों का कॉरपोरेट बैठक, प्रोत्साहन, सम्मेलन और प्रदर्शनी (एमआईसीई) व्यवसाय पर मामूली प्रभाव पड़ा है।


