भारतीय मूल के पायलट गोपीचंद थोटाकुरा समेत छह लोगों ने रविवार को अंतरिक्ष की सैर की। ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड रॉकेट और कैप्सूल (एनएस-25) ने सभी छह अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर अमेरिका के पश्चिमी टेक्सास से स्थानीय समय के अनुसार रविवार सुबह 9.36 बजे उड़ान भरी।


