पेरिस । गाजा में युद्ध के कारण विस्थापित हुए फलस्तीनी भयावह परिस्थितियों में रह रहे हैं। बच्चे कभी-कभी पूरे दिन बिना भोजन के रह रहे हैं और हजारों लोग एक ही शौचालय साझा कर रहे हैं। ऑक्सफैम ने मंगलवार को यह चेतावनी दी। हाल के हफ्तों में मिस्र की सीमा के पास गाजा पट्टी के दक्षिणी क्षेत्र राफा में इस्राइली बलों ने बमबारी की की है।


