महम । दो दिन पहले शादी में दोस्तों संग पैसे बटोरने गए जिले के गांव फरमाणा खास के मोहित (19) की पहले बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की फिर पत्थर से कूचकर सिर धड़ से अलग कर दिया। शनिवार सुबह आठ बजे गेहूं के खेत में क्षत-विक्षप्त हालत में शव मिला है।
महम । दो दिन पहले शादी में दोस्तों संग पैसे बटोरने गए जिले के गांव फरमाणा खास के मोहित (19) की पहले बेरहमी से गला घोंटकर हत्या की फिर पत्थर से कूचकर सिर धड़ से अलग कर दिया। शनिवार सुबह आठ बजे गेहूं के खेत में क्षत-विक्षप्त हालत में शव मिला है।
अमरोहा । यूपी के अमरोहा जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपलोती कलां गांव में शनिवार रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। घर के टिनशेड में सो रहे मजदूर मेहराज उर्फ मिराज (35) की अज्ञात हमलावरों ने हाथ-पैर बांधकर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। घटना के समय उनकी पत्नी रूही और बच्चे भी पास ही सो रहे थे।
बंगलूरू । गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 सीजन की धमाकेदार शुरुआत की है। आरसीबी ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर विजयी शुरुआत की। इस मैच में जैकब डफी ने जहां गेंदबाजी से कहर बरपाया, वहीं कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने बल्ले से दम दिखाकर टीम को एकतरफा अंदाज में जीत दिलाई।
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बाहरी दिल्ली में सिलिंडर की जमाखोरी और रिफिलिंग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 50 सिलिंडर और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में कलाकार सोनू निगम के कॉन्सर्ट के मद्देनजर दिल्ली में शनिवार को यातायात परिवर्तित रहेगा। यातायात पुलिस ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि स्टेडियम में 28 मार्च को होने वाले ‘सतरंगी रे’ संगीत कार्यक्रम के मद्देनजर मध्य और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में प्रतिबंध लगाए गए हैं।
नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के रानीबाग में एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच झगड़े में 17 साल के नाबालिग की हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। हमलावरों ने दोनों पर चाकू से हमला किया। मृतक की शिनाख्त निखिल यादव और घायल की पहचान सनी के रूप में हुई है।
नई दिल्ली । विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी दिन वर्ष 2026-27 का ग्रीन बजट सर्वसम्मति से पास हो गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्रियों ने बजट पर चर्चा के दौरान इसकी खूबियां गिनाईं। इस दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लगता है कि आम आदमी पार्टी ने सड़क पर ही रहने का फैसला कर लिया है।
काठमांडू । नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पिछले साल हुए घातक जेन-जी विरोध प्रदर्शनों में कथित भूमिका के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब नए प्रधानमंत्री बलेंद्र शाह ने हाल ही में पद की शपथ ली है।
यमुना सिटी ।करीब 25 वर्षों के बाद आसमान से जुड़ने का नोएडा का सपना आज पूरा पूरा हो जाएगा। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही कार्गो टर्मिनल का लोकार्पण और विमानों की मरम्मत के लिए बनने वाले एमआरओ (रखरखाव, मरम्मत और संचालन) सेंटर का शिलान्यास भी करेंगे।
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद के टूंडला के थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रामपुर में शुक्रवार को एक सनकी पति ने पांच माह की गर्भवती पत्नी के पेट में तलवार घोंपकर उसकी निर्मम हत्या कर दी। आरोपी पति मौके से फरार हो गया। पुलिस की प्राथमिक जांच में हत्या की वजह चरित्र पर शक और पारिवारिक कलह सामने आई है।
फतेहपुर । फतेहपुर जिले में चलती कार में लेखापाल ने दो साथियों के साथ महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के दौरान महिला से 2.50 लाख रुपये नकद, कागजात और मोबाइल भी छीन लिया। कोतवाली पुलिस ने लेखपाल समेत तीन के खिलाफ शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। दिल्ली में मौसम विभाग ने चार दिन तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 28 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे दिल्ली के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।