नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में हवा बेदम बनी हुई है। इस बार सीजन में पहली बार वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में दर्ज हुआ। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली में सुबह धुंध की परत छाई रही और वहीं साथ ही वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। कोहरे और स्मॉग की वजह से दृश्यता कम रही।


