नई दिल्ली । भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने अमेरिका के दिग्गज उद्योगपति एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स से हाथ मिलाया है। दरअसल इसरो के सबसे आधुनिक कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-20 जिसे जीसैट एन-2 भी कहा जा रहा है, उसे अंतरिक्ष में स्पेसएक्स लॉन्च करेगी। अगले हफ्ते की शुरुआत में यह लॉन्चिंग होगी।


