नई दिल्ली । दक्षिण पूर्व दिल्ली इलाके के जामिया नगर में जेईई की परीक्षा पास नहीं कर पाने पर 17 वर्षीय छात्रा ने सातवीं मंजिल से कूद कर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें छात्रा ने पढ़ाई के दबाव और उम्मीदों पर खरा नहीं उतरने की बात लिखी है।


