नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को छत्रसाल स्टेडियम में ''जनता की अदालत'' कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान सांसद संजय सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए संकल्प लिया था, वह दिल्ली की जनता से अपनी ईमानदारी का सर्टिफिकेट लेकर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे।


