73 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले दिग्गज संगीतकार और मशहूर तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन ने कथक नृत्यांगना से शादी की थी। उनके पिता अल्लाह रक्खा भी मशहूर तबला वादक थे। उस्ताद जाकिर हुसैन का सोमवार सुबह अमेरिका में दिल और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों के कारण निधन हो गया।


