नई दिल्ली । देश में अंग्रेजों के जमाने से चल रहे तीन आपराधिक कानून 1 जुलाई से बदल गए हैं। जिसके तहत दिल्ली के कमला मार्केट थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत पहला मामला दर्ज हो गया है।
नई दिल्ली । देश में अंग्रेजों के जमाने से चल रहे तीन आपराधिक कानून 1 जुलाई से बदल गए हैं। जिसके तहत दिल्ली के कमला मार्केट थाने में भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत पहला मामला दर्ज हो गया है।
दक्षिण चीन सागर और उत्तरी प्रशांत महासागर में तैनात भारत का मल्टी-रोल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस शिवालिक ऑफ द पैसिफिक (रिमपैक) एक्सरसाइज में हिस्सा लेने के लिए हवाई के पर्ल हार्बर पहुंच गया है। रिमपैक दुनिया का सबसे बड़ा नौसैनिक अभ्यास है।
नई दिल्ली । केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को कहा कि अगले दो दिनों के भीतर राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) नीट-पीजी के नए कार्यक्रम की घोषणा करेगा। नीट-पीजी उन परीक्षाओं में से एक है, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच एहतियात के तौर पर पिछले सप्ताह रद्द कर दिया गया था।
नई दिल्ली। हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए विश्व बैंक ने भारत को 150 करोड़ डॉलर की मदद को मंजूरी दी है। इससे भारत को नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देन में मदद मिलेगी। विश्व बैंक ने शनिवार को बताया कि निम्न-कार्बन ऊर्जा कार्यक्रम विकास नीति के तहत वित्तपोषण प्रोत्साहन का यह दूसरा चरण है।
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' रविवार (30 जून) यानी आज फिर से शुरू हो रहा है। 'मन की बात' प्रधानमंत्री मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम है, जिसमें पीएम देश की जनता के साथ महत्वपूर्ण राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा करते हैं। कार्यक्रम हर महीने के आखिरी रविवार को प्रसारित किया जाता है।
नई दिल्ली दक्षिणी दिल्ली के रिजर्व फॉरेस्ट एरिया में 1100 पेड़ों की कटाई के मामले में दिल्ली सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इस विषय पर शनिवार को दिल्ली के सभी मंत्रियों की बैठक हुई। तबीयत खराब होने की वजह से कैबिनेट मंत्री आतिशी ने ऑनलाइन हिस्सा लिया।
नई दिल्ली। अदालत ने शनिवार को कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज एफआईआर में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 12 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने बचाव पक्ष के केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में न भेजने के तर्क को खारिज कर दिया।
नई दिल्ली। बारिश के कारण जलभराव और जाम से शुक्रवार को सड़क परिवहन सुविधा बुरी तरह प्रभावित रही। ऐसे में लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने में मेट्रो सहारा बनी। मेट्रो में शुक्रवार को 69 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से हुए जलभराव के दौरान मेट्रो सेवाएं 99.95 प्रतिशत की समयबद्धता के साथ बिना किसी व्यवधान के संचालित हुईं।
दिल्ली । आया हूं तो कुछ न कुछ लूटकर ही जाऊंगा...। बॉलीवुड फिल्म अंदाज अपना-अपना में क्राइम मास्टर गोगो से प्रभावित होकर लूटपाट और चोरी करने वाले एक बदमाश को शाहदरा जिला के स्पेशल स्टाफ ने साथी के साथ गिरफ्तार किया है।
नई दिल्ली । राजधानी में शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से 24 घंटे बाद भी लोगों को राहत नहीं मिली। निचले इलाकों में बसीं कॉलोनियों के घरों के बेसमेंट में पानी भर गया। वहां देखने पर केवल पानी-पानी नजर आ रहा है। यहां खड़ीं गाड़ियां पानी में डूब गईं। वहीं, लोग मजबूरन अपने वाहन घर के बाहर खड़े कर रहे हैं।
कीव । रूस ने यूक्रेन के शहर विनियांस्क मिसाइलें दागीं हैं, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई जबकि 31 लोग घायल हो गए हैं। यूक्रेन के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि रूस की सेना ने शनिवार को दक्षिणी पूर्वी यूक्रेनी शहर जापोरिज्जिया के बाहर विनियांस्क शहर पर मिसाइलें दागीं हैं।
नोएडा । भारत में बैठकर संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासियों से करोड़ों की साइबर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का थाना सेक्टर-142 पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सेक्टर-90 स्थित भूटानी अल्फाथम बिल्डिंग में चार महीने से कॉल सेंटर चल रहा था।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।