ठाणे। महाराष्ट्र के मंत्री गणेश नाइक ने कहा कि नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दिवंगत डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा, परियोजना प्रभावित लोगों के लिए भूमि मालिकाना अधिकार और भूमि नियमतिकरण दरों को समान बनाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से की जाएगी।
नवी मुंबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम परियोजना प्रभावितों के नेता दिवंगत डीबी पाटिल के नाम पर रखा जाएगा। महाराष्ट्र के वन मंत्री गणेश नाइक ने सोमवार को वाशी में एक जनता दरबार के दौरान यह जानकारी दी।
जनता दरबार के दौरान डीबी पाटिल के बेटे अतुल पाटिल ने नाइक से मुलाकात की और नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम अपने पिता के नाम पर रखने की आग्रह किया। नाइक ने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक बार हवाई अड्डे का वाणिज्यिक संचालन शुरू हो जाने के बाद इसका आधिकारिक नाम डीबी पाटिल पर रखा जाएगा।
नाइक ने यह भी कहा कि परियोजना से प्रभावित लोगों के कुछ अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से बात की जाएगी, जिसमें निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और मध्यम वर्ग (एमआईजी) की जमीनों पर स्थायी मालिकाना अधिकार देने और भूमि नियमतिकरण की दरों को समान बनाने की मांगें भी शामिल हैं।
नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण फरवरी 2018 में शुरू हुआ था। 2022 में तब महा विकास अघाड़ी सरकार ने इसे लोकनेते स्वर्गीय डीबी पाटिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नाम देने का फैसला लिया था। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग लिमिटेड (एएएचएल) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पिछळे महीने बताया था कि हवाई अड्डे का उद्घाटन 17 अप्रैल 2025 को होने की उम्मीद है और इसके संचालन की शुरुआत मई के दूसरे सप्ताह में होगी।