महाराजगंज। निचलौल। नेपाल सीमा पर मंगलवार को निचलौल कस्टम और एसएसबी की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर तस्करी कर भारत लाई जा रही एक ट्रॉली पर लदी 102 बोरी चीन का लहसुन जब्त की। हालांकि तस्करी के आरोपी फरार हो गए। टीम लहसुन और वाहन कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


