वॉशिंगटन । सेना के एक हेलीकॉप्टर और एक यात्री विमान की बीच हवा हुई टक्कर में कोई भी जिंदा नहीं बच पाया है। दोनों विमानों में सवार सभी 67 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। यह पिछले 25 साल के अमेरिकी इतिहास की सबसे घातक विमानन दुर्घटना है।


