राजकोट। भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी 14 महीने बाद आखिरकार राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते नजर आए। शमी को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले के लिए प्लेइंग-11 में जगह दी गई थी, लेकिन उनकी वापसी अच्छी नहीं रही और वह खाली हाथ रहे।


