नई दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। जानकारी के मुताबिक अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे आप का मैनिफेस्टो जारी करेंगे। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को 'संकल्प पत्र' को जारी किया। भाजपा ने तीन चरणों में अपना संकल्प पत्र किया है।


