नई दिल्ली। बल्लेबाजों के वर्चस्व के बीच गेंदबाजी के दम पर टूर्नामेंट जीतने के लिए सभी टीमों ने अपने बेड़े में ऑलराउंडर के बजाय विशेषज्ञ गेंदबाजों को वरीयता देते हुए संतुलित आक्रमण तैयार करने की कोशिश की है। इनमें कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर), मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा कुछ भारी लग रहा है।


