पटना। पटना पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उनके बेटे तेज प्रताप यादव से करीब चार घंटे तक पूछताछ के बाद अब ईडी ने राजद सुप्रीमो को बुलाया है। आज लालू प्रसाद ईडी दफ्तर पहुंचेंगे। नौकरी के बदले जमीन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम आज राजद सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव से पूछताछ करेगी।


