दिल्ली । दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया आज पूरी हो जाएगी। मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग द्वारा तैयार नो योर कैंडिडेट (केवाईसी ईसीआई) मोबाइल एप बेहद उपयोगी साबित हो सकता है। यह एप नागरिकों को उनके क्षेत्र के प्रत्याशियों की शिक्षा, आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां आसानी से उपलब्ध कराएगा।


