दिल्ली । मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर तुलसी संस्था द्वारा दिल्ली स्थित गौ शाला में गौ माता और गौ पालको के लिए कंबल वितरित किये ।
दिल्ली । मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर तुलसी संस्था द्वारा दिल्ली स्थित गौ शाला में गौ माता और गौ पालको के लिए कंबल वितरित किये ।
ग्रेटर नोएडा । नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का 78 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। भवन का फर्श तैयार चुका है एस्केलेटर और बैगेज डिलीवरी के लिए जरूरी उपकरण लगा दिए गए हैं। बिल्डिंग की छत का निर्माण कार्य चल रहा है। टर्मिनल बिल्डिंग से रनवे तक सफर को पूरा करने के लिए टैक्सी-वे, सड़क सहित अन्य कार्य भी करीब 89 फीसदी पूरे हो गए हैं।
नई दिल्ली । दिल्ली जल बोर्ड ने यमुना नदी के जल में जहरीले पदार्थों की मिलावट को लेकर स्पष्टीकरण दिया है। जल बोर्ड का दावा है कि सर्दियों के मौसम अक्तूबर से फरवरी तक यमुना नदी में अमोनिया का स्तर स्वाभाविक रूप से बढ़ता है। जलशोधन संयंत्रों को (पार्ट्स पर मिलियन (पीपीएम) तक अमोनिया का शोधन करने के लिए डिजाइन किया गया है।
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आप प्रत्याशी प्रदीप मित्तल के लिए एक रोड शो किया। इस दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि एक बार फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी बहुमत के साथ जीतने जा रही है। क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं ने हिस्सा लिया।
नई दिल्ली । बुराड़ी के कौशिक एंक्लेव क्षेत्र में बीती शाम एक निर्माणाधीन चार मंजिला इमारत जमींदोज हो गई। घटना के समय इमारत में मजदूर और उनके परिवार के करीब दस से 15 लोग मौजूद थे। पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, नगर निगम समेत अन्य बचाव दल मौके पर पहुंचे। वहीं इस हादसे पर मुख्यमंत्री आतिशी ने दुख जताया है।
नई दिल्ली । मुंबई हमले की साजिश रचने के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने की राह साफ हो चुकी है। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण लगभग तय हो चुका है। अमेरिका के विदेश विभाग ने भी कहा है कि वह अगले कदम की समीक्षा कर रहे हैं।
नई दिल्ली । दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा यह धारणा कि वैवाहिक संबंधों में केवल महिलाएं ही शारीरिक या मानसिक क्रूरता झेलती हैं। कई मामलों में जीवन की कठोर वास्तविकताओं के विपरीत हो सकती है। अदालत ने कहा वैवाहिक संबंधों में पुरुष भी कई बार पीड़ित होते हैं और उन्हें महिलाओं के समान कानून के तहत सुरक्षा का अधिकार है।
नई दिल्ली । राजधानी में कई दिनों से वायु गुणवत्ता में सुधार देखने को मिल रहा है। इससे लोगों को प्रदूषित हवा से राहत मिली है। शनिवार को भी दूसरे दिन वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बरकरार रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 174 दर्ज किया गया। इसमें शुक्रवार की तुलना में 15 सूचकांक की कमी दर्ज की गई है।
नई दिल्ली । विजय चौक पर सोमवार और मंगलवार को बीटिंग रिट्रीट की रिहर्सल के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने यातायात व्यवस्था के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार, विजय चौक सोमवार और मंगलवार को दोपहर 2 बजे से रात 9.30 बजे तक सामान्य यातायात के लिए बंद रहेगा।
बदायूं । यूपी के बदायूं जिले में दिवाली पर पड़ोस की युवती को बहाने से घर ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान युवती ने परिजनों को बताया। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की मिग्सन ग्रीन मेंशन सोसाइटी में सोमवार सुबह एक युवक ने अपने फ्लैट की बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली। 24 वर्षीय यश वर्मा के शव का पंचायतनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी है।
नई दिल्ली । दिल्ली में बीते आठ वर्षों में पहली बार रविवार को गणतंत्र दिवस पर मौसम सबसे गर्म रहा और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। इससे पहले 26 जनवरी 2017 को राजधानी में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।