नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राष्ट्रीय राजधानी के करियप्पा परेड मैदान में वार्षिक एनसीसी पीएम रैली को संबोधित करेंगे। इस साल गणतंत्र दिवस शिविर में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के कुल 2,361 कैडेट ने भाग लिया, जिनमें 917 छात्राएं शामिल थीं। छात्रा कैडेट की यह अब तक की सबसे अधिक भागीदारी थी।


