नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दिल्ली में रविवार को रैली को देखते हुए न्यूक्लियर व बॉयोलोजिक हमले को रोकने के लिए सीबीआरएन टीमें जगह-जगह तैनात की गई हैं। सीबीआरएन (सी-कैमिकल, बी-बॉयोलोजिकल, आर-रेडियोलोजिक व एन-न्यूक्लियर) की टीमें न्यू अशोक नगर, साहिबाबाद, रोहिणी समेत कई जगहों पर तैनात की गई हैं।


