नई दिल्ली । बाहरी जिला के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में शनिवार सुबह मां से अवैध संबंध के शक में एक युवक ने अपने रिश्ते के मामा अमन कुमार (22) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पश्चिम विहार वेस्ट थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी रोहित (18) की तलाश शुरू कर दी है।


