दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की खबर है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों ने दिल्ली के मौसम में गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की से जूझ रहे थे। नोएडा में भी हल्की बारिश हुई है।
दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में जोरदार बारिश की खबर है। तेज हवाओं और बारिश की बौछारों ने दिल्ली के मौसम में गर्मी पर ब्रेक लगा दिया है। लोग पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी की से जूझ रहे थे। नोएडा में भी हल्की बारिश हुई है।
नई दिल्ली। दिल्ली के शाहदरा जिला के कृष्णा नगर इलाके में स्कूटी सवार दो बदमाशों ने आप नेता विकास बग्गा की चेन झपट ली। वारदात के समय विकास अपने बच्चों को स्कूल बस तक छोड़ने जा रहे थे। चेन झपटकर बदमाश भागने लगे तो एक पड़ोसी जुगल किशोर ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया।
नई दिल्ली । यमुनापार के उत्तर-पूर्वी दिल्ली के व्यस्त लोनी रोड कॉरिडोर पर लंबित अंडरपास परियोजना पर आखिरकार काम शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों के अनुसार, ठेकेदार की नियुक्ति के बाद इस परियोजना को पूरा होने में करीब दो साल का समय लगेगा।
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 1300 श्रद्धालुओं को मुफ्त में सोमनाथ धाम की यात्रा कराएगी। इसके लिए 30 अप्रैल को राजधानी से एक विशेष ट्रेन रवाना होगी। यात्रा में शामिल होने के इच्छुक लोग अपने-अपने क्षेत्र के विधायक से संपर्क कर सकते हैं।
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का पांचवां विशेष सत्र मंगलवार यानी आज सुबह 11 बजे से शुरू होगा। विधानसभा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। दिल्ली विधानसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही की शुरुआत वंदे मातरम् के साथ होगी। इसके बाद सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।
नई दिल्ली । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की प्रधान पीठ ने देशभर के प्रमुख क्रिकेट स्टेडियमों में भूजल के अत्यधिक उपयोग और पूर्व आदेशों के अनुपालन नहीं करने पर कड़ा रुख अपनाया है। अधिकरण ने स्पष्ट किया कि जल संरक्षण पर्यावरण संरक्षण का अहम हिस्सा है और इसके उल्लंघन को गंभीरता से लिया जाएगा।
नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ती गर्मी के बीच सरकार ने हीट वेव प्लान में दो बड़े बदलाव किए हैं। अब स्कूलों में बच्चों को छुट्टी से पहले ओआरएस घोल दिया जाएगा और सार्वजनिक जगहों पर पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था होगी।
दिल्ली विवादास्पद बयानों और यूट्यूब पर एक धर्म विशेष पर अपनी टिप्पणियों को लेकर देशभर में चर्चाओं में रहे सलीम वास्तिक (54) को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। सलीम पर आरोप था कि उसने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर दिल्ली के गोकुलपुरी में 31 साल पहले फिरौती के लिए एक नाबालिग की अगवा कर हत्या की थी।
दिल्ली । दिल्ली के नरेला में एक फैक्टरी में आग लग गई। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नरेला में प्लास्टिक दाने की फैक्टरी में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की दस गाड़ियां आग बुझाने में जुटी है।
नई दिल्ली । भारत के जाने-माने फोटोग्राफरों में शुमार रघु राय का रविवार तड़के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 83 वर्ष के थे। रघु राय ने अपनी कैमरे की नजर से भारत के विविध रंगों और जीवन के अनेक पहलुओं को दुनिया के सामने पेश किया।
नई दिल्ली । दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर स्विस एयर की फ्लाइट एलएक्स 147 के टेकऑफ के दौरान उसके इंजन में अचानक खराबी आ गई और आग लग गई। इस घटना में कम से कम 6 यात्रियों के घायल होने की खबर है। हालांकि, पायलट और ग्राउंड स्टाफ की तत्परता के चलते एक बड़ी दुर्घटना होने से बच गई।
नई दिल्ली । देश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में इस बार अप्रैल महीने में ही भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। शुक्रवार को दिल्ली में तापमान तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 41.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो कि सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है।
![]()
258, Metro Apartments,
Bhalaswa, Delhi-110033
Phone: 9810234094, 9999566005
email: editor@rajmangal.com
सम्पादक मंडल
मुख्य सम्पादक : कंचन गुप्ता
सह सम्पादक : राजलक्ष्मी दूबे
साहित्य संपादक : डॉ पुष्पलता मुजजफ्फरनागर
उत्तर प्रदेश प्रभारी : मनोज पाल
राजमंगल टाइम्स में प्रकाशन हेतु कहानी, कविता, हास्य व्यंग्य, नाटक तथा अन्य साहित्य, संस्कृति, परिवार, स्वास्थ्य, पर्यटन, चित्रकला तथा बाल साहित्य से संबंधित हिंदी रचनाएँ आमंत्रित है।