नई दिल्ली । सुल्तानपुरी इलाके में 15 साल के किशोर की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त रेहान के रूप में हुई है। वह घटना के समय टहलने के लिए जा रहा था। परिजनों के मुताबिक, रेहान पर पहले भी हमला हो चुका था और उसे चाकू मारा गया था। आरोप है कि उस समय पुलिस को शिकायत देने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।


