दिल्ली विवादास्पद बयानों और यूट्यूब पर एक धर्म विशेष पर अपनी टिप्पणियों को लेकर देशभर में चर्चाओं में रहे सलीम वास्तिक (54) को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है। सलीम पर आरोप था कि उसने अपने साथी अनिल के साथ मिलकर दिल्ली के गोकुलपुरी में 31 साल पहले फिरौती के लिए एक नाबालिग की अगवा कर हत्या की थी।
मामले में 1997 में सलीम खान उर्फ सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक और इसके साथी अनिल को दोषी करार देते हुए अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। सजा के दौरान सलीम ने किसी तरह वर्ष 2000 में हाईकोर्ट से जमानत ले ली और गायब हो गया। बाद में उसने खुद को मृत घोषित कर दिया और अपनी पहचान बदलकर लोनी में रहने लगा और यू-ट्यूबर बन गया।


