वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रशासन के खिलाफ मुकदमे दायर करने वाले और आव्रजन पहल को रोकने वाले वकीलों और कानूनी फर्मों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर ली है। ट्र्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को ऐसे वकीलों और कानूनी फर्मों की समीक्षा करने का आदेश दिया है।


