शेखपुरा । शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर गुरुवार की देर शाम एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने तीन ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। यह हादसा टाउन थाना क्षेत्र के एकसारी गांव के समीप हुआ, जिसमें डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में बुजुर्ग महिलाएं, बच्चे और परीक्षार्थी भी शामिल हैं।


