नई दिल्ली। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत के पहाड़ी इलाकों और आसपास के मैदानी क्षेत्रों में सोमवार को अचानक मौसम ने करवट ली। आंधी-तूफान के साथ कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। कुछ क्षेत्रों में धूल भरी आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।


