नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पंजाब, केरल और कर्नाटक में विभिन्न मंदिरों से चांदी की मूर्तियां एवं दान की वस्तुएं चुराने में एक आरोपी मोहित शर्मा उर्फ ‘मामा’ (44) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पंजाब की एक अदालत ने मंदिर में चोरी के एक मामले में भगोड़ा घोषित किया था।


